फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students reached to take exam amidst rain, got order of holiday

Chamba News: बारिश के बीच परीक्षा देने पहुंच गए विद्यार्थी, मिला अवकाश का फरमान

Wed, 20 Aug 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Students reached to take exam amidst rain, got order of holiday
चंबा के होली में छुट्टी की लेट नोटिफिकेशन होने से बारिश के बीच परेशान होते विद्यार्थी।संवाद
होली (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होली में बुधवार को परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को उस समय निराशा का सामना करना पड़ा, जब खराब मौसम के चलते प्रशासन ने अवकाश घोषित कर दिया। सूचना देरी से मिलने के कारण आठ से 10 किलोमीटर पैदल और वाहनों से सफर कर स्कूल पहुंचे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब 30 विद्यार्थी सांह और कुठेड़ पंचायत से स्कूल पहुंचे। छुट्टी घोषित होने के बाद उन्हें दोपहर 12:00 बजे तक बस का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान बच्चों को बारिश में स्कूल परिसर और बस स्टैंड में रुकना पड़ा। विद्यार्थी अमित कुमार, सुनील कुमार, पूजा कुमारी, अंकित कुमार, सुशील कुमार और सुषमा कुमारी ने बताया कि समय पर सूचना नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने और समय रहते सही जानकारी साझा की जाए।गौरतलब है कि जनजातीय क्षेत्रों में इस समय नवमीं से बारहवीं कक्षा तक की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को अल सुबह क्षेत्र में मौसम बिगड़ गया, जिसके चलते प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी घोषित कर दी। इस बारे में एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि बच्चों तक सूचना देर से पहुंचने की बात संज्ञान में आई है। भविष्य में बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि जानकारी समय पर विद्यार्थियों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed