{"_id":"6052380d8ebc3e59166354a8","slug":"students-and-eployees-corona-report-negative-chamba-news-sml364598849","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों और कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों और कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल पहुंचने वाले बच्चों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उपमंडल डलहौजी के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को राजकीय उच्च विद्यालय गरंगड़ में कोरोना जांच हेतु सैंपल लिए। उच्च विद्यालय गरंगड़ में दस स्टाफ सदस्यों सहित छठी कक्षा के 39, सातवीं के 37, नौवीं के 38 और दसवीं कक्षा के 63 विद्यार्थियों के 187 कोरोना सैंपल एकत्रित किए गए। इनकी जांच रैट के जरिये की गई। इसके अलावा बाथरी में एक बैंक के छह कर्मचारियों के भी कोरोना टेस्ट किए गए। बुधवार को किए गए इन सभी कोरोना टेस्टों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जो राहत की बात है।
बीएमओ समोट डॉ. सतीश फोतेदार ने कहा कि बुधवार को विद्यार्थियों और बैंक कर्मचारियों के किए गए सभी टेस्टों की रिपोर्ट निगेटिव रही। कहा कि कोरोना का संकट टला नहीं है, ऐसे में लोग सावधान और सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खंड समोट के तहत अन्य स्कूलों में भी इसी तरह कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. विवेक, हेल्थ इंस्पेक्टर भगत सिंह, मोनिका, दीप, परमजीत सिंह और मुख्याध्यापक सुरजीत सिंह, अध्यापक अशोक वर्मा, रजनी कुमारी, सुमन कुमारी, मीना डोगरा, शाम लाल, नरेंद्र कुमार, तिलक सिंह आदि मौजूद रहे।