फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   student not obeying covid rules

चंबा कॉलेज में बिना मास्क घूम रहे विद्यार्थी

Tue, 23 Mar 2021 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
student not obeying covid rules
महाविद्यालय चंबा में बिना मास्क बैठे छात्र। - फोटो : Chamba
चंबा। एक ओर जहां कोरोना महामारी की दूसरी लहर को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है वहीं, दूसरी तरफ चंबा कॉलेज परिसर में कोरोना नियमों की विद्यार्थी जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। कॉलेज में तैनात प्राध्यापक जहां बच्चों को नियमित रूप से मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं तो वहीं, विद्यार्थी कॉलेज प्रशासन की ओर से दिए जा रहे आदेशों की अवहेलना करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को संवाददाता ने जब कॉलेज परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो सुबह साढ़े दस बजे कॉलेज परिसर में विद्यार्थी बिना मास्क घूमते दिखे। छात्रों के साथ-साथ छात्राओं ने भी सही ढंग से मास्क नहीं पहन रखे थे। हालांकि, कॉलेज पहुंचने पर विद्यार्थियों की रोजाना थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है लेकिन गेट में एंट्री के बाद मास्क को हटाकर विद्यार्थी चहल-कदमी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से अब कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद कुछ बंदिशें लगाई गई हैं। एक तरफ जहां मेलों पर रोक लग गई है तो वहीं, दूसरी तरफ अन्य समारोहों के लेकर अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी मास्क न पहनने पर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा का कहना है कि कॉलेज में कोरोना गाइडलाइन की अनुपालना के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि प्राध्यापक भी विद्यार्थियों को कोरोना नियमों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। अगर फिर भी विद्यार्थी गाइडलाइन की अवहेलना कर रहे हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed