{"_id":"5e4184568ebc3ee60b3cb08c","slug":"stove-blast-two-injured-in-chamba-chamba-news-sml32390885","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरेला में स्टोव फटने से दो लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरेला में स्टोव फटने से दो लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चुराह के तरेला में रविवार रात को स्टोव फटने से दो व्यक्ति झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। झुलसे हुए लोगों की पहचान उत्तम पुत्र पवित्र निवासी जतीपुर नेपाल और लक्ष्मण पुत्र डुमरू निवासी गांव जतीपुर नेपाल के रूप में हुई है। दोनों तरेला में ठेकेदार के साथ मजदूरी का काम करते हैं।
रविवार को रोजाना की तरह दिन में अपना काम करने के बाद दोनों अपने क्वार्टर पहुंचे। यहां पर उन्होंने रात का खाना बनाने के लिए स्टोव जलाया। इसके बाद उन्होंने खाने का बर्तन अभी स्टोव के ऊपर रखा ही था कि अचानक स्टोव फट गया। इससे तेल के छींटे उनके ऊपर गिर गए। इससे वे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। स्टोव फटने की आवाज सुनकर आस पड़ोस में रहने वाले लोग वहां पहुंचे। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो दोनों व्यक्ति झुलसे हुए पड़े थे।
उन्होंने दोनों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। फिलहाल दोनों की हालत में काफी सुधार है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि स्टोव फटने से झुलसे लोगों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।