{"_id":"65c902adc2b23d2b880dea84","slug":"status-of-mughala-primary-school-has-not-increased-since-last-ten-years-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118214-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दस साल से नहीं बढ़ा मुगला प्राथमिक स्कूल का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दस साल से नहीं बढ़ा मुगला प्राथमिक स्कूल का दर्जा
Sun, 11 Feb 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुगला को स्तरोन्नत करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। अभिभावकों ने सरकार से मांग की है कि मुगला स्कूल को स्तरोन्नत कर माध्यमिक स्कूल का दर्जा दिया जाए।
स्थानीय लोगों में अमन कुमार, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, संतोष कुमारी, अरुण कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार और ईश्वर सिंह आदि का कहना है कि यह स्कूल का काफी पुराना है। पिछले दस सालों से वे स्कूल को माध्यमिक का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूली बच्चों को माध्यमिक शिक्षा हासिल करने के लिए एक किलोमीटर दूर करियां और हरदासपुरा का रुख करना पड़ रहा है। मुख्य हाईवे होने के चलते उन्हें हर समय बच्चों की चिंता सताती रहती है। अभिभावकों ने बताया कि सरकार अगर स्कूल को स्तरोन्नत करती है तो इससे विद्यार्थियों को भी घर-द्वार शिक्षा मिलेगी। साथ ही अभिभावकों की चिंता भी खत्म हो जाएगी। कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने बताया कि अभिभावक इसके बारे में लिखित प्रस्ताव दें। प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।