फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Status of Bal Ashram Saho will increase, number of students will increase from 25 to 50.

Chamba News: बाल आश्रम साहो का बढ़ेगा दर्जा, 25 से 50 होगी विद्यार्थियों की संख्या

Fri, 06 Sep 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Status of Bal Ashram Saho will increase, number of students will increase from 25 to 50.
चंबा। बाल आश्रम साहो में अब जमा दो तक विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद जमा दो तक छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्तमान में इस बाल आश्रम में 25 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जबकि दसवीं तक ही पढ़ाई हो रही है। इस आश्रम का दर्जा बढ़ने से पचास बच्चों की क्षमता हो जाएगी, वहीं 12वीं तक पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी। विभाग ने इस आश्रम का दर्जा बढ़ाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। सरकार स्वीकृति देती है तो आश्रम में अधिक बच्चे पढ़ पाएंगे। दूसरी तरफ जमा दो तक पढ़ाई करने के लिए उन्हें बाल आश्रम में ही सुविधा मिल जाएगी। गौरतलब है कि अनाथ बच्चों की पढ़ाई और रहन-सहन के लिए सरकार की ओर से बाल आश्रम चलाए जा रहे हैं। इनके जरिये बच्चों को शिक्षा भी मुहैया करवाई जा रही है। सरकार की ओर से इस तरह की व्यवस्था करने का मकसद बच्चों को राहत पहुंचाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस बारे में सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलती है आगामी व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed