फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   State nodal officer checked arrangements in five government schools

Chamba News: राज्य नोडल अधिकारी ने पांच सरकारी स्कूलों में जांची व्यवस्था

Thu, 10 Oct 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 10 Oct 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
State nodal officer checked arrangements in five government schools
चंबा। परख-राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में तैयारियों को लेकर राज्य नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया और निरीक्षण विंग के उपनिदेशक भाग सिंह ठाकुर ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कियाणी, सरोल, बनीखेत, देवी देहरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बालू (सुल्तानपुर) इत्यादि स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उनसे भाषा, गणित और विज्ञान संकाय से संबंधित अर्जित ज्ञान को जांचा गया। उन्होंने शिक्षकों से स्कूल के जीरो पीरियड के दौरान गतिविधियों को बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष माइग्रेटरी कम्युनिटी से संबंधित विद्यार्थियों की स्कूल में लगातार उपस्थिति सुनिश्चित बनाने को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। सुधीर भाटिया ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह से परख-राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के तहत मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। सर्वेक्षण के बेहतर परिणाम आने से शिक्षा के लिहाज से हिमाचल की रैंकिंग बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण की मुख्य परीक्षा से पहले प्रदेश में तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के मॉक टेस्ट लिए जा रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सर्वेक्षण मूल्यांकन के अनुरूप एक प्रश्न पत्र दिया जाता है। इसके परिणाम को शिक्षकों के साथ साझा किया जाता है, जिससे मॉक टेस्ट के परिणाम के अनुसार पाई गईं कमियों को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed