{"_id":"64a5792bc3d9bac3e5090137","slug":"star-artists-should-be-selected-according-to-peoples-interest-pathania-chamba-news-c-88-1-ssml1006-2551-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की रुचि अनुसार हो स्टार कलाकारों का चयन : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की रुचि अनुसार हो स्टार कलाकारों का चयन : पठानिया
Wed, 05 Jul 2023 07:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 05 Jul 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आयोजन पूर्ण भव्यता के साथ किया जाएगा। मेले के अंतरराष्ट्रीय स्तर और समस्त जिलावासियों की रुचि के अनुरूप ही स्टार कलाकारों का चयन किया जाए। यह निर्देश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मिंजर मेले की विभिन्न उपसमितियों के संयोजकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि चूंकि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला जिले की समृद्ध लोककला एवं संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का परिचय है। ऐसे में स्थानीय लोककला एवं संस्कृति को विशेष अधिमान दिया जाएगा।
बैठक में स्थानीय विधायक नीरज नैयर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्कृष्ट प्रतिभावान स्थानीय कलाकारों को मंच अवश्य प्रदान किया जाए। मिंजर मेले के सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजन समिति को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। कहा कि जिले की पारंपरिक लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और युवाओं को विभिन्न गतिविधियों का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। सदर विधायक ने मिंजर मेले के साथ आयोजित किए जा रहे आर्ट एवं क्राफ्ट मेले को लेकर जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। कहा कि चंबा का ऐतिहासिक चौगान जिले की एक प्रमुख धरोहर है। मेले के पश्चात चौगान के उचित रखरखाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उपायुक्त एवं अध्यक्ष आयोजन समिति अपूर्व देवगन ने बताया कि परंपरा के अनुसार मेला 23 से 30 जुलाई तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मेले के शुभारंभ पर महामहिम राज्यपाल और समापन समारोह में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को आमंत्रित किया जाएगा। शोभायात्रा को और भव्य बनाने के लिए स्थानीय संस्कृति के अनुरूप देवी-देवताओं की पालकियां, झंडे, वाद्य यंत्र, पारंपरिक परिधान आदि की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जाएगा। बैठक में मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं, कानून एवं व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड, स्मारिका प्रकाशन, विभिन्न आय साधनों, तहबाजारी उपसमिति, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, साफ-सफाई की व्यवस्था और स्वास्थ्य जांच शिविर स्थापित करने के साथ 10 से अधिक विषयों पर चर्चा की गई।