{"_id":"60cca16d8ebc3e2d964bbd82","slug":"staff-nueses-will-be-trained-for-corona-effected-childern-chamba-news-sml373992658","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्सें करेंगी कोरोना संक्रमित बच्चों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्सें करेंगी कोरोना संक्रमित बच्चों का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात स्टाफ नर्सों को कोरोना संक्रमित होने वाले बच्चों के इलाज की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग अगले सप्ताह चंबा मेडिकल कॉलेज में दी जाएगी। विशेषज्ञ स्टाफ नर्सों को बताएंगे कि कोरोना संक्रमित बच्चों का इलाज वार्ड में किस तरह किया जाएगा। बच्चों के साथ व्यवहार से लेकर उनकी दवाइयां संबंधी पूरी जानकारी स्टाफ नर्सों को मुहैैया करवाई जाएगी।
कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है इसलिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्टाफ नर्सों को पहले ही कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए तैयार करने की व्यवस्था कर ली है। नर्सों की ट्रेनिंग में कोविड नियमों की पूरी पालना करवाई जाएगी। प्रबंधन इस ट्रेनिंग को ऑफलाइन या ऑनलाइन भी करवा सकता है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक फैसला नहीं हो पाया है। नर्सों की संख्या के मुताबिक ट्रेनिंग करवाने का निर्णय लिया जाएगा।
बच्चों के लिए मेडिकल कॉलेज की तीसरी और चौथी मंजिल में कोविड वार्ड बनाए जाएंगे। यहां पर अस्सी बेड की व्यवस्था रहेगी। इन वार्डों में संक्रमित बच्चों के अभिभावकों के रहने की भी सुविधा होगी क्योंकि, बच्चा अपने अभिभावकों के बिना नहीं रह सकता। इसके लिए भी प्रबंधन की ओर से पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। तीसरी लहर में कोविड ड्यूटी देने वाली स्टाफ नर्सों की सूची तैयार की जा रही है। सूची तैयार होने के बाद नर्सों को कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज की ट्रेनिंग दी जाएगी। बच्चों के कोविड वार्ड में शिशु रोग विशेषज्ञों के साथ स्टाफ नर्सें ड्यूटी देंगी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए स्टाफ नर्सों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग अगले सप्ताह दी जाएगी। तीसरी लहर में बच्चों के ज्यादा संक्रमित होने की उम्मीद है। इसके लिए प्रबंधन अपनी तैयारियां करने में जुटा है।