{"_id":"6ac7ce3e82c9884b800711ee","slug":"staff-anger-subsides-following-sos-suspension-road-blockade-called-off-chamba-news-c-88-1-cmb1002-199226-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एसओ के निलंबन पर थमा कर्मियों का गुस्सा, वापस लिया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एसओ के निलंबन पर थमा कर्मियों का गुस्सा, वापस लिया चक्का जाम
Thu, 08 Oct 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
एक माह से चल रहे विरोध को विराम, चंबा वर्कशॉप में गेट मीटिंग कर सरकार और निगम प्रबंधन का जताया आभार
आंदोलन खत्म होते ही निर्धारित रूटों पर रवाना हुईं बसें, कर्मचारियों ने कहा- कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एचआरटीसी चंबा में तैनात एसओ के निलंबन के बाद कर्मचारियों का करीब एक माह से चला आ रहा विरोध वीरवार को समाप्त हो गया। वर्कशॉप परिसर में चालक-परिचालकों और अन्य कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर निलंबन के फैसले का स्वागत किया।
कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन का आभार जताते हुए नारेबाजी की और चक्काजाम आंदोलन वापस लेने का एलान किया। इसके बाद बसें निर्धारित रूटों पर रवाना कर दी गईं।
एसओ के खिलाफ कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और पैसे लेने के आरोप लगाए थे। इन आरोपों को लेकर कर्मचारी लगातार विरोध जता रहे थे। पिछले करीब एक माह के दौरान कई बार गेट मीटिंग कर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को उठाया। मामला शिमला में हुई बैठक तक पहुंचने के बाद एसओ को निलंबित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि करीब एक माह के संघर्ष के बाद कर्मचारियों को न्याय मिला है। एसओ के निलंबन के बाद चक्काजाम आंदोलन वापस ले लिया गया है और निगम की बस सेवाएं नियमित रूप से शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी इस तरह का व्यवहार करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। आंदोलन वापस लेने के बाद बसों को उनके निर्धारित रूटों पर भेजा गया, जिससे यात्रियों को भी राहत मिली।
--