फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sports ground will be built in Sunara and Tikkar

Chamba News: सुनारा और टिक्कर में बनेंगे खेल मैदान

Thu, 16 Mar 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sports ground will be built in Sunara and Tikkar
चंबा। जिले के दो सरकारी स्कूलों में खेल विभाग की तरफ से तीस लाख की लागत से खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन खेल योजना के तहत दो स्कूलों में खेल मैदान बनाने के लिए 15-15 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। यह धनराशि खेल विभाग ने संबंधित खंड विकास के अधिकारी कार्यालय के खाते में जमा करवा दी है। अब उनकी तरफ से स्कूलों में इन खेल मैदानों का निर्माण करवाया जाएगा। इससे आने वाले समय में संबंधित क्षेत्र के बच्चों को खेलने के लिए उपयुक्त मैदान उपलब्ध हो सकेगा। भरमौर उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुनारा और डलहौजी उपमंडल की राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिक्कर में इन मैदानों को बनाने की अनुमति मिली है। इन स्कूलों में खेल मैदान की कमी चल रही थी। ऐसे में अब यहां युवा एवं खेल विभाग खेल मैदानों का निर्माण करवाएगा। इससे वहां के स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

उपमंडल तीसा, भटियात और चंबा में मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन खेल योजना के तहत जिले में तीन खेल मैदान बनाने के लिए जगह का चयन खेल विभाग की तरफ से कर लिया गया है। सरकार को यहां खेल मैदान बनाने के लिए बजट की अनुमति प्रदान करवाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। आगामी दिनों में सरकार से इसकी मंजूरी विभाग के पास पहुंच सकती है। ऐसे में जिले के सभी उपमंडलों में युवाओं को खेलने के लिए उपयुक्त मैदान उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


दो स्कूलों में खेल मैदान बनाने के लिए 15-15 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस धनराशि को बीडीओ के सरकारी खाते में जमा करवा दिया गया है। आगामी दिनों में यहां खेल मैदान बनाने का कार्य शुरू हो सकता है। मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन खेल योजना के तहत खेल मैदान बनाए जाएंगे। -रूपेश रजवाल, जिला खेल अधिकारी चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed