फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snowfall news pangi news heavy snowfall road blocked

पांगी में भारी बर्फबारी, बिछी सफेद चादर

Sun, 24 Jan 2021 06:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
snowfall news pangi news heavy snowfall road blocked
चंबा जिला के किलाड़ में बर्फबारी के बाद बहाल किया मार्ग। - फोटो : Chamba
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी बर्फ की सफेद चादर में ढक चुकी है। पांगी मुख्यालय किलाड़ में डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई है। जबकि ऊपरी इलाकों वाली पंचायतों में दो से तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। इिसके चलते पांगी में जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। पांगी की 19 पंचायतें बर्फबारी से प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

इन पंचायतों को सड़क से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग भी बर्फबारी के कारण बंद हो गए हैं। इससे लोगों को आवाजाही में मुश्किलें पेश आ रही हैं। बर्फबारी की वजह से अभी तक पांगी घाटी में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। अन्यथा बर्फबारी होने पर ऊपरी इलाकों से सटे गांव में हिमखंड गिरने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

पांगी मुख्यालय किलाड़, करयास, लुज, धरवास, करेल, किरयूनी, पुरथी, शौर, रेई, मिधल, साच, फिडपार, फिदरू और पुंटो में डेढ़ फीट बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। जबकि चस्क भटोरी, मुर्छ, सुराल, सुरालभटोरी, चस्क, शून, सैचुनाला, उदीन, साहली, मिचम्म, हिलोर, कुठल, घिसल, परमार, भटोरी, हुंडान भटौरी, टक्वास, सेरिभटवास, कवास, चलौली और कुठाह में दो से तीन फीट तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से पहले ही लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी के बारे में अवगत करवा दिया गया था। इसके साथ ही लोगों को जरूरत का सामान घरों में जमा रखने के लिए कहा गया था। ताकि लोग बर्फबारी में अपने घरों से बाहर न निकलें। जब तक संपर्क मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो जाते, तब तक लोगों को किलाड़ आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed