{"_id":"61c86ad892f8ed20eb38c1ec","slug":"snowfall-in-chamba-chamba-news-sml3946989144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; निचले क्षेत्रों में बारिश, बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; निचले क्षेत्रों में बारिश, बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद डलहौजी का पोहलाणी माता मंदिर।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में रविवार को मौसम की करवट ली और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। बर्फबारी होने से जिला भर में प्रचंड ठंड पड़ रही है। दोपहर बाद जिला मुख्यालय में भी बारिश शुरू हो गई। पर्यटन नगरी डलहौजी के डैणकुंड, पोहलानी माता मंदिर, लक्कड़ मंडी में एक से दो इंच तक हिमपात हुआ। इसके अलावा देर शाम डलहौजी के गांधी चौक में भी बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। पर्यटकों ने बर्फ के फाहों के बीच खूब मस्ती की। वहीं, दूसरी तरफ जनजातीय क्षेत्र भरमौर के मणिमहेश, कुगती, सुप्पा, चौबिया, बड़ग्रां, क्वारंसी, जालसू में रुक-रुक कर दिनभर बर्फबारी होती रही। प्रशासन ने भी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही संबंधित उपमंडलाधिकारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। चुराह के टेपा सहित अन्य पंचायतों में भी दो इंच तक बर्फबारी देर शाम तक हुई।
गौरतलब है कि करीब तीन सप्ताह के बाद जिला में बारिश और बर्फबारी शुरू हुई है। बारिश के बाद निचले क्षेत्रों में किसान काफी खुश हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की बिजाई के बाद बारिश नहीं हुई थी। इस कारण फसल को नुकसान हो सकता था। लेकिन अब बारिश होने से गेहूं की फसल को संजीवनी मिली है।
इनसेट
चंबा खज्जियार-जोत में बर्फबारी
खज्जियार-जोत मार्ग पर बर्फबारी होने से वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बहाल करने के लिए जेसीबी तैनात कर दी है। खबर लिखे जाने तक मशीनरी मार्ग को बहाल करने में जुटी थी। वहीं, पुलिस विभाग ने भी एडवायजरी जारी की है कि खज्जियार में रुके पर्यटक लक्कड़मंडी क्षेत्र का रुख न करें।
विज्ञापन
इनसेट
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने लोगों से आह्वान किया है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। उन्होंने बताया कि जिला के खज्जियार, जोत और डलहौजी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है।