फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snowfall in Bharmaur

भरमौर की चोटियों पर गिरे फाहे, शीतलहर बढ़ी

Mon, 22 Mar 2021 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
snowfall in Bharmaur
किलाड़ में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊंची चोटियों पर सोमवार को चार इंच तक ताजा हिमपात हुआ। चोटियों पर हिमपात होने से निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिसकी वजह से लोग एक बार फिर ठंड के आगोश में आ गए।
विज्ञापन

मार्च में हुई बर्फबारी और बारिश से बागवानों और किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश सेब और अन्य फलदार पौधों की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी। गौरतलब है कि नवंबर में खेतों में बीजी गई फसल बारिश न होने की वजह से सूख रही थी। वहीं, बर्फबारी न होने से जलस्रोतों में भी पानी की कमी हो गई थी। सोमवार को मणिमहेश, कुगति, चौविया, सुप्पा, बड़गाम, तुंदाह, घटौर, क्वांरसी और जालसू सहित अन्य चोटियों पर चार इंच ताजा हिमपात दर्ज किया गया। जबकि, निचले क्षेत्रों में सुबह से लेकर शाम तक बारिश का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed