{"_id":"e2966c89c1018ba92300da45efc14f1c","slug":"snake-bite-a-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद स्पर्धा में हिस्सा लेने गए छात्र को सांप ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद स्पर्धा में हिस्सा लेने गए छात्र को सांप ने काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के भांदल स्कूल में आयोजित अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक छात्र को सांप ने काट लिया है। सांप स्कूल परिसर में घुस आया था जिसने अचानक छात्र को काट लिया। शिक्षकों को घटना का पता चलते ही वे छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किहार ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को दाखिल कर लिया गया है। छात्र की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उधर, स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद अन्य छात्र भी सहमे हुए हैं। स्कूल में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता चल रही थी और इसमें समूचे उपमंडल के स्कूल के छात्र आए हुए थे। इनके रहने और खाने का प्रबंध स्कूल में ही था। उधर, स्कूल के प्रिंसिपल निर्मल सिंह का कहना है कि खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक छात्र ने चुभन महसूस होने की बात कही थी, जिसके बाद स्कूल स्टाफ उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां उसका उपचार किया गया है।
घायल छात्र की पहचान रज्जाक निवासी कल्हेल के रूप में हुई है। उधर किहार अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. उत्तम ने बताया कि बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। उसे सभी जरूरी दवाएं दे दी गई हैं।