फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Small vehicles started running on Dalhousie-Khajjiar road

Chamba News: डलहौजी-खज्जियार मार्ग पर दौड़ने लगे छोटे वाहन

Sun, 11 Feb 2024 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Small vehicles started running on Dalhousie-Khajjiar road
चंबा में बर्फबारी के बाद ख​ज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
चंबा। पर्यटन नगरी डलहौजी घूमने आए पर्यटक अब लक्कड़मंडी से आगे खज्जियार और रास्ते में बर्फ से लदी वादियों का भी दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने डलहौजी से खज्जियार सड़क को बहाल कर दिया है। विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि डलहौजी से खज्जियार सड़क से बर्फ हटा दी गई है। हालांकि, अभी यह मार्ग छोटी गाड़ियों के लिए बहाल किया गया है। हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद यह मार्ग बंद था। डलहौजी घूमने आने वाले पर्यटकों को खज्जियार जाने के लिए वाया चंबा होकर जाना पड़ रहा था। इसके लिए उन्हें काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। अब मार्ग खुलने से पर्यटकों के समय के साथ गाड़ियों के ईंधन की भी बचत होगी।

डलहौजी बस अड्डे से लेकर लक्कड़मंडी तक बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन बर्फ हटाता है और लक्कड़मंडी से खज्जियार तक लोक निर्माण विभाग की ओर से बर्फ को हटाया जाता है। इस बार डलहौजी में भी लोक निर्माण विभाग ने बर्फ से बंद सड़कों को खोल दिया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed