फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sloganeering against the government at the gate meeting.

Chamba News: गेट मीटिंग में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 19 Jun 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Sloganeering against the government at the gate meeting.
गेट मीटिंग के दौरान नारेबाजारी करते एचआरटीसी के चालक- परिचालक:
एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों का विरोध नौवें दिन भी रहा जारी
विज्ञापन

चेताया, 24 तक मांगें न मानीं तो 25 से ठप कर दी जाएंगी बस सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों का मांगों को लेकर विरोध लगातार 9वें दिन भी जारी रहा। चालकों-परिचालकों ने गेट मीटिंग कर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने ने चेतावनी दी है कि यदि 24 जून तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 25 जून से बस सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी।
वे पिछले नौ दिन से हर दिन ड्यूटी भी निभा रहे हैं और गेट मीटिंग के जरिये विरोध भी दर्ज करवा रहे हैं। लंबे समय से लंबित 75 महीनों के ओवरटाइम, एरियर और अन्य वित्तीय मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

एचआरटीसी प्रांतीय उपप्रधान ओम शंकर ने कहा कि सरकार वर्षों से कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उनकी मेहनत का उचित भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे उनमें भारी निराशा है। उन्होंने कहा कि 75 महीने ओवरटाइम नहीं मिला है। एरियर भी नहीं मिला है। साथ ही और भी कई मांगें हैं जो सालों से लंबित हैं। अब स्थिति और खराब हो चुकी है। यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी काम छोड़ो आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। उन्होंने साफ कहा कि अब या तो मांगें पूरी होंगी या फिर बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed