फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six youth from Chamba will participate in Incredible Chef Challenge

Chamba News: दिल्ली के प्रगति मैदान में अतुल्य शेफ चैलेंज में भाग लेंगे चंबा के छह युवा

Sun, 05 Nov 2023 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Nov 2023 05:22 AM IST
विज्ञापन
Six youth from Chamba will participate in Incredible Chef Challenge
चंबा। दिल्ली के प्रगति मैदान में अतुल्य शेफ चैलेंज में जिला चंबा के छह युवा शेफ अपना हुनर दिखाएंगें। भारत वर्ष के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली में तीन दिवसीय शेफ चैलेंज में लगभग 800 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। चैलेंज में विभिन्न हाेटलों और होटल मैनेजमेंट कॉलेज के बहुचर्चित शेफ जज की भूमिका निभाएंगें।
विज्ञापन




एनएफसीआई चंबा के निदेशक सुदर्शन शर्मा, सेंटर मैनेजर शालू शर्मा ने बताया कि दिल्ली के प्रगति मैदान में अतुल्य शेफ चैलेंज में आदित्य शर्मा, जतिन, कृतेश सागर, अरुण, रोहित दत्त और विशाल एनएफसीआई चंबा की ओर से भाग लेंगे। दिल्ली में तीन से पांच नवंबर तक तीन दिवसीय शेफ चैलेंज होगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से बहुत से शेफ भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा एनएफसीआई चंबा जोकि उदयपुर में स्थित है। पिछले चार वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहा है और बच्चों को किचन स्किल्स के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। बताया कि राष्ट्र स्तर पर चंबा को प्रस्तुत करने का छह बच्चों को मौका मिला है। उन्होंने बच्चों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed