फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six people caught gambling in a private hotel

निजी होटल में छह लोगों को जुआ खेलते धरा

Fri, 24 Sep 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Six people caught gambling in a private hotel
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में निजी होटल में जुआ खेल रहे छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम के मामला दर्ज किया है। वीरवार रात जब डलहौजी थाने की टीम कोर्ट रोड पर गश्त कर रही थी तो उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि निजी होटल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में दबिश दी, जहां पुलिस ने पप्पू, जय, सूरज, रवि कुमार, विजय कुमार और कृष्ण कुमार जुआ खेल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर ताश के पत्ते और दांव पर लगी 55,800 रुपये की नकदी जब्त की। जुआ खेल रहे छह आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस थाना डलहौजी में आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13-3-67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि डलहौजी में छह लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed