फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sirna, the last village of Chamba district connected by road

सड़क से जुड़ा चंबा विस क्षेत्र का अंतिम गांव सिरना

Thu, 07 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sirna, the last village of Chamba district connected by road
लोनिवि मंडल के सबसे अंतिम गांव सिरना के लिए तैयार बकाणी-सेरना मार्ग पर तारकोल बिछाने के कार्य में - फोटो : Chamba
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतिम गांव सिरना को लोक निर्माण विभाग ने सड़क सुविधा से जोड़ दिया है। विधायक प्राथमिकता के तहत साढ़े चार किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य करवाकर अब विभाग टारिंग का कार्य युद्धस्तर पर करवा रहा है। टारिंग का कार्य पूरा होने पर निकासी नालियां और पैरापिट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फागड़ी पंचायत का सिरना गांव आज तक सड़क सुविधा से वंचित था। इससे सैकड़ों ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। गांव के कई बीमार सड़क के अभाव में समय पर उपचार न मिलने से दम तोड़ चुके हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और सदर विधायक को गांव की ज्वलंत समस्या के बारे में अवगत करवाया। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए विधायक ने इस कार्य को विधायक प्राथमिकता के जरिये करवाने का निर्णय लिया। डेढ़ वर्ष पहले हुए सड़क निर्माण कार्य के बाद अब टारिंग कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों मनोज कुमार, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार और विनोद कुमार ने कहा कि उनके गांव के सड़क सुविधा से जुड़ जाने से लोगों को अब पैदल आवाजाही से छुटकारा मिला है। कहा कि उनके गांव के सामने विधानसभा क्षेत्र भरमौर का दायरा आरंभ होता है, वहां तक सड़क बन चुकी है। उन्होंने सदर विधायक और लोनिवि के अधिशासी अभियंता का आभार जताया है। कहा कि सड़क बनने से सिरना समेत साथ लगते गांव हडैल, चलातरा, मंगलेरा और बडाह गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक पवन नैयर ने कहा कि विधायक प्राथमिकता के तहत तैयार करवाई गई सड़क आगामी समय में लोगों को समर्पित कर दी जाएगी।
लोनिवि मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सिरना गांव तक सड़क निर्माण कार्य करवाने के बाद अब टारिंग का कार्य करवाया जा रहा है, जो 85 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। टारिंग के बाद निकासी नालियां और पैरापिट लगाने का कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed