{"_id":"690cda1cbac33f1b790ac60e","slug":"simonis-handsome-man-is-attracted-to-a-lady-from-philippines-chamba-news-c-88-1-ssml1004-165693-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिमनी के गबरू को भायी फिलीपींस की मेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिमनी के गबरू को भायी फिलीपींस की मेम
Thu, 06 Nov 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सिमनी निवासी विनय ठाकुर अपनी जीवन साथी फिलीपींस की मारिया को हार पहनाते।स्रोत जागरूक पा
चंबा। प्यार न भाषा जानता है, न देश की सीमाएं। इसका उदाहरण चंबा के सिमनी निवासी विनय ठाकुर ने पेश किया है। उन्होंने जीवनसाथी के रूप में फिलीपींस की मारिया को चुना है। उन्होंने मारिया के साथ पठानकोट के एक होटल में हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह किया।
दुल्हन मारिया के माता-पिता व भाई और बहन विशेष रूप से फिलीपींस से पठानकोट पहुंचे और भारतीय परंपराओं का हिस्सा बने। मेहंदी और हल्दी की रस्मों ने उन्हें बेहद रोमांचित किया। जब विवाह के दौरान पंडित ने सात वचन मारिया को अंग्रेजी में समझाए।
विनय ने बताया कि उनकी मारिया से मुलाकात करीब तीन साल पहले पश्चिम अफ्रीका में हुई थी। जहां दोनों एक ही कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। साथ काम करते-करते दोस्ती गहरी होती गई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। मारिया ने मुस्कुराते हुए बताया विनय ने ही मुझे पहले प्रपोज किया था। वह बेहद सौम्य स्वभाव के हैं और महिलाओं की इज्जत करना जानते हैं।
विज्ञापन
परिवारों की सहमति पाने में शुरुआत में थोड़ी कठिनाई जरूर हुई, लेकिन अंत में प्यार की जीत हुई और दोनों एक-दूजे के हो गए। वर्तमान में विनय जॉर्जिया में कार्यरत हैं, जबकि मारिया अभी अफ्रीका में नौकरी कर रही हैं।