फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sillaghrat Khad will quench the thirst of 18,000 people

Chamba News: सिल्लाघ्राट खड्ड बुझाएगी 18,000 लोगों की प्यास

Tue, 11 Apr 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 11 Apr 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sillaghrat Khad will quench the thirst of 18,000 people
चंबा। सिल्लाघ्राट खड्ड का पानी दो दर्जन पंचायतों की 18,000 आबादी की प्यास बुझाएगा। नाबार्ड और जलजीवन मिशन के तहत उठाऊ पेयजल योजना के जरिए सिल्लाघ्राट खड्ड से पानी को लिफ्ट कर पंचायतों तक पहुंचाया जाएगा। जलशक्ति विभाग योजना पर 15.62 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इससे आगामी समय में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जलशक्ति विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहा है। विकास खंड चंबा के तहत कैला, पलुई, जड़ेरा, सिल्लाघ्राट, सुंगल आदि क्षेत्रों के लोगों की पेयजल संबंधी समस्या के समाधान के लिए विभाग ने योजना बनाकर स्वीकृति को भेजी। प्रस्ताव को आखिरकार स्वीकृति मिलने के बाद विभाग की ओर से कार्य आवंटन के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इसके तहत अब पानी को लिफ्ट करने का कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है। विभाग आगामी वर्ष तक योजना के तहत कार्य को पूरा करवाने का लक्ष्य लेकर चला हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों चतर सिंह, दिलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, कृपा राम, निधिया राम, प्रकाश चंद आदि का कहना है कि अक्सर गर्मियों के दिनों में गांवों में पानी की किल्लत से उन्हें जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पेयजल स्कीम बनने से अब क्षेत्र की 18,000 की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजिंद्र सिंह ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि नाबार्ड और जलजीवन मिशन के तहत उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। बताया कि टेंडर आवंटित करवा दिया गया है जिसके तहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed