{"_id":"625ee2e1cc375510931aa81f","slug":"silla-khad-will-quench-the-thirst-of-18-thousand-population-chamba-news-sml406185399","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्ला खड्ड बुझाएगी 18 हजार आबादी की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्ला खड्ड बुझाएगी 18 हजार आबादी की प्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। सिल्ला खड्ड का पानी दो दर्जन पंचायतों की 18 हजार आबादी की प्यास बुझाएगा। नाबार्ड और जलजीवन मिशन के तहत उठाऊ पेयजल स्कीम के जरिये सिल्ला खड्ड से पानी को लिफ्ट कर पंचायतों तक पहुंचाया जाएगा। इससे आगामी समय में लोगों की पेयजल संबंधी समस्या का निदान हो जाएगा। जलशक्ति विभाग योजना पर 15.62 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
गौरतलब है कि जलशक्ति विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहा है। विकास खंड चंबा के तहत कैला, पलूई, जडेरा, सिल्लाघ्राट, सुंगल आदि क्षेत्रों के लोगों की पेयजल संबंधी समस्या के समाधान के लिए विभाग ने योजना बनाई है। योजना के तहत खड्ड से पाइपों के जरिये पानी को एक चिह्नत स्थान पर पहुंचाया जाएगा जहां पर पानी का भंडारण किया जाएगा। पानी को स्वच्छ करने के लिए फिल्टर टैंक, फिल्टर बेड और ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे।
चतर सिंह, दिलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, किरपा राम, निधिया राम, प्रकाश चंद आदि ने कहा कि अक्सर गर्मियों के दिनों में गांवों में पानी की किल्लत से उन्हें जूझना पड़ता है। ग्रामीण लंबे समय से पानी की समस्या के समाधान के लिए जलशक्ति विभाग से आग्रह कर रहे हैं। कहा कि पेयजल स्कीम बनने से क्षेत्र की 18 हजार की आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजिंद्र सिंह ने बताया कि नाबार्ड और जलजीवन मिशन के तहत उठाऊ पेयजल स्कीम का निर्माण करवाया जाएगा। समस्त औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया जारी है। ग्रामीणों को दो वर्ष के भीतर स्कीम का लाभ मिल जाएगा।