{"_id":"62af28649d6d381dbb6dd337","slug":"shown-through-laser-light-show-in-minjar-fair-chamba-news-sml412619310","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेजर लाइट शो के जरिए उजागर होगा चंबा का इतिहास, ऐतिहासिक स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेजर लाइट शो के जरिए उजागर होगा चंबा का इतिहास, ऐतिहासिक स्थल
विज्ञापन
जिला दंडाधिकारी की अमित मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई मिंजर सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति क
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ऐतिहासिक मिंजर मेले में इस बार दर्शकों को चंबा के इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों को देखने को मौका मिलेगा। जिला प्रशासन की ओर से पहली बार मेले के दौरान लेजर लाइट शो करवाया जाएगा। लेजर लाइट शो के जरिये चंबा के इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा मिंजर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस बार 2 चंबयाली, 2 हिमाचली, 2 पंजाबी और 2 दिन बॉलीवुड स्टार संध्याएं आयोजित होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में चंबयाली और हिमाचली कलाकारों को विशेष अधिमान दिया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइन और अंतरराष्ट्रीय नाट्य दल भी अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं।
ऐतिहासिक मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा की अध्यक्षता में हुई मिंजर सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति की बैठक में ये निर्णय लिए गए। विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि साउंड और लाइट सिस्टम के लिए आवश्यकता अनुसार स्पेसिफिकेशन बनाई जाए और उसके के तहत ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। कहा कि इसके साथ चौगान नंबर दो में सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चंबा के स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मिंजर मेले की पारंपरिक गायन कुंजडी मल्हार को भी पर्याप्त समय दिया जाएगा। मिंजर मेले की थीम का हिस्सा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत चंबा के लोक नाट्य दलों की ओर से सांस्कृतिक नृत्य भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में उप समिति के सरकारी सदस्य सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, जिला लोक संपर्क अधिकारी खेम चौहान और गैर सरकारी सदस्य नगर परिषद पार्षद तीर्थ, सीमा कश्यप, हामिद खान, विनायक रैना, सतनाम सिंह, महाराजा कृष्ण बडियाल, डॉ. कमलेश शेखरी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पिछले वर्ष कोरोना काल की वजह से रस्मी तौर पर आयोजित मिंजर मेले में जिन कलाकारों ने निशुल्क प्रस्तुतियां दी हैं, उनको प्राथमिकता देने के बारे में भी चर्चा की गई।