फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Show cause notice issued to school in-charge found drunk

Chamba News: नशे में धुत्त मिले स्कूल प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 24 Oct 2023 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to school in-charge found drunk
चंबा। नशे में धुत्त मिले स्कूल प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। अब सात दिन के भीतर स्कूल प्रभारी को अपना पक्ष रखना होगा। निदेशालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अगर स्कूल प्रभारी सात दिनों के भीतर जवाब नहीं देता है या फिर जवाब संतुष्टि भरा नहीं पाया जाता है तो निदेशालय की ओर से एक तरफा कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत प्रभारी को सस्पेंड भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

इंक्रीमेंट पर भी रोक लग सकती है। जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल में तैनात स्कूल प्रभारी नशे की हालत में था। इस मामले की सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो जनजातीय क्षेत्र भरमौर के विधायक को सूचित किया गया। विधायक ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के अफसरों को सूचना दी और इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए। विभाग की ओर से रिपोर्ट मांगी गई। जिसे निदेशालय भेजा गया। रिपोर्ट मिलने के बाद अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसके तहत अब कारण बताओ नोटिस शिक्षक को जारी किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी स्कूल प्रभारी नशे में रहता था। कुल मिलाकर अब इस मामले में जवाब आने के बाद भी आगामी कार्रवाई निदेशालय द्वारा की जाएगी। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि स्कूल प्रभारी को निदेशालय की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सात दिन के भीतर स्कूल प्रभारी को अपना पक्ष रखना होगा। इसके बाद निदेशालय की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed