{"_id":"62cc517aabafb86f3617c3a2","slug":"show-cause-notice-issued-to-nine-hoteliers-chamba-news-sml414921116","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 होटल मालिकों को पर्यटन विभाग ने जारी किए शो कॉज नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 होटल मालिकों को पर्यटन विभाग ने जारी किए शो कॉज नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के नौ होटल मालिकों पर पर्यटन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभाग ने बिना पंजीकरण के होटल का संचालन करने, क्षमता से अधिक कमरे बनाने और ओवर चार्जिंग करने के मामलों को लेकर होटल कारोबारियों को शो कॉज नोटिस जारी किए हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारी ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल कारोबारियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। विभागीय कार्रवाई से होटल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
पर्यटन स्थल डलहौजी, खज्जियार, बनीखेत, चंबा, भरमौर और सलूणी क्षेत्रों में जिला पर्यटन विभाग की टीम होटलों का निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण के दौरान होटलों से संबंधित दस्तावेजों में कई प्रकार की खामियां पाई गईं। इनमें निर्धारित शुल्क से कमरों का अधिक शुल्क वसूलना, होटलों में दी जाने वाली कई प्रकार की सहूलियतें पर्यटकों को न देना, विभाग के पास दी गई जानकारी से अधिक होटलों में कमरों का निर्माण करवाकर पर्यटकों को किराये पर देना और बिना पंजीकरण होटलों का संचालन करना आदि खामियां शामिल रहीं। दस्तावेज जांचने के बाद जिला पर्यटन अधिकारी ने इन होटलियर्स को शो कॉज नोटिस जारी किए। साथ ही मौके पर पाई गई खामियों को दूर करने के निर्देश जारी किए।
सोमवार को कई कारोबारी जिला पर्यटन कार्यालय में शो कॉज नोटिस का जवाब लेकर पहुंचे। जिला पर्यटन अधिकारी निशांत ठाकुर ने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान होटलों में पाई गई खामियों के आधार पर होटल मालिकों को शो कॉज नोटिस जारी किए गए। कहा कि नियमों की पालना न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।