फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   shopkeepar burnt in Prigul

प्रियुंगल में आग से किराना की दुकान राख

Tue, 16 Mar 2021 06:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
shopkeepar burnt in Prigul
प्रियुंगल में आग लगने के बाद जला दुकान का सामान। - फोटो : Chamba
सलूूणी (चंबा)। सलूणी परिक्षेत्र के तहत प्रियुंगल में आग से जीवन पुत्र संसार चंद की किराना की दुकान जलकर राख हो गई। आग से करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत यह रही कि समय पर ग्रामीणों ने दुकान से उठता धुआं और आग की लपटों को देख लिया। इसके बाद लोगों ने पानी और मिट्टी से आग बुझाने का कार्य आरंभ कर दिया अन्यथा दुकान के साथ लगते लकड़ी के कच्चे मकान भी आग की भेंट चढ़ जाते।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात जीवन पुत्र संसार चंद निवासी प्रियुंगल रोजमर्रा की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात दुकान से उठते धुएं और आग की चिंगारियों को देख कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। देखते ही देखते दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने बिना वक्त गवाए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी बीच अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग को बुझाया। लेकिन, दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं, सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ने संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मौके पर भेजकर वास्तुस्थिति की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि प्रियुंगल में आग से किराने की दुकान जल गई है। बताया कि संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मौके पर भेज कर वास्तुस्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करने के बारे में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed