{"_id":"5eb040f18ebc3e90813beeae","slug":"shop-seal-if-shopkeepr-dont-wear-mask-chamba-news-sml3320924122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क सामान बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों होंगी सील:एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क सामान बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों होंगी सील:एएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में बिना मास्क के सामान बेचने पर दुकानें सील होंगी। इसको लेकर पुलिस विभाग ने कारोबारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। डेढ़ महीने के लॉक डाउन के बाद सोमवार को चंबा शहर का बाजार खुलने पर पुलिस ने बाजार का निरीक्षण किया।
एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि उन्होंने दुकानदारों को मास्क लगाकर सामान बेचने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राहकों को मास्क पहनकर खरीदारी करने की सख्त हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दुकानदार बिना मास्क लगाकर सामान बेचता पकड़ा जाता है, तो उसकी दुकान को सील कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही दुकानदार का चालान भी काटा जाएगा। इसके अलावा बिना मास्क बाजार में आवाजाही करने वाले लोगों के भी चालान काटे जाएंगे। इसके लिए पुलिस की टीमें जगह-जगह तैनात की कर दी गई हैं। यह टीमें नाकों पर खड़े होकर हर आने-जाने वाले लोगों की निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दुकानदारों को इसके साथ ही निर्देश दिए हैं कि वे दुकानों में काम करने के लिए एक से अधिक कामगार को न रखें। इसके अलावा बाजार में किसी भी निजी वाहन को आवाजाही की अनुमति नहीं है। बाजार में वही वाहन आएंगे, जिसके पास कर्फ्यू पास होगा। बिना कर्फ्यू पास आने वाले वाहनों को पुलिस जब्त करेगी।
शहर और आस पास की सड़कों पर पुलिस बिना कर्फ्यू पास दौड़ने वाले कई वाहनों को पहले भी जब्त किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे सामाजिक दूरी का पालना करते हुए आवाजाही करें। इससे ही हम कोरोना संक्रमण के खतरे को टाल सकते हैं।