फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shiv Nuala in Nag Temple, folk singing Enchadi fascinates the mind

Chamba News: नाग मंदिर में शिव नुआला, लोक गायन ऐंचडी ने मोहा मन

Thu, 18 Jul 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Shiv Nuala in Nag Temple, folk singing Enchadi fascinates the mind
चंबा के खब्बी धार के नागुणी नाग मंदिर में भंडारे के दौरान प्रसाद ग्रहण करते लोग।स्त्रोत जागरूक
चंबा। खब्बी धार पर्यटन स्थल में नागुणी स्थित नाग मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों ने शिव नुआला और जातर मेले का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। यह मेला प्रत्येक वर्ष श्रावण माह में करवाया जाता है।
विज्ञापन

दो दिन चलने वाले मेले में पहली शाम को गद्दी समुदाय में प्रसिद्ध भगवान शिव को समर्पित शिव नुवाले का आयोजन किया जाता है। इसमें जिला चंबा का प्रसिद्ध लोक गायन ऐंचडी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। स्थानीय व्यक्ति काका राम लोक गायन ऐंचडी में विशेष रूचि रखते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान शिव को समर्पित नुआले में स्थानीय लोग खूब मनोरंजन करते हैं। नुआले में ऐंचडी लोक गायन से संबंधित विभिन्न मनमोहन गीत गाए जाते हैं। इसमें मेरेया लोहला देसा बिखडियां पहाड़ां ओ, डिओडी लागुरी औ नागा, दखण देसा रे चार बंदे आए हो आदि गीत शामिल हैं। ये विभिन्न देवी-देवताओं को समर्पित हैं। स्थानीय लोगों की ओर से जातर मेले का आयोजन किया गया है। इसमें लोगों की ओर से दुकानें सजाई गई हैं। जातर मेले में नाग मंदिर कमेटी ने भंडारा भी लगाया। इसमें लोगों ने प्रसिद्ध चंबियाली धाम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खब्बी धार पर्यटन स्थल में नागुणी नामक स्थान पर प्रकृति की सुंदर और आकर्षक वादियों में नाग गतु का मंदिर है। स्थानीय लोग लगभग 4 किलोमीटर का लंबा रास्ता पैदल तय कर मंदिर परिसर पहुंचकर नाग देवता का आशीर्वाद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed