फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shimla and Kullu bus routes restored, Pangi residents get relief after one and a half months

Chamba News: शिमला और कुल्लू बस रूट बहाल, पांगी के लोगों को डेढ़ माह बाद मिली राहत

Wed, 24 Sep 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shimla and Kullu bus routes restored, Pangi residents get relief after one and a half months
पांगी (चंबा)। पांगीवासियों के लिए राहत की खबर है कि शिमला और कुल्लू के लिए सरकारी बस रूट बहाल हो गए हैं। सड़कें खुलने से डेढ़ माह बाद सुराल-किलाड़-शिमला और किलाड़-केलांग-कुल्लू रूट पर परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू की है। इससे घाटी की 21 पंचायतों के सैकड़ों लोगों को लाभ मिला है। अमर उजाला में घाटी में बंद मार्गों को लेकर प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन और निगम ने दो रूटों पर सरकारी बसें चलाना शुरू कर दी हैं। इन रूटों के बंद होने के बाद लोग टैक्सी में सफर करने के लिए मजबूर हो गए थे। इसमें उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा था, क्योंकि टैक्सी में किराया ज्यादा देना पड़ रहा था।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी प्रेम सिंह, मंगल सिंह, योगराज, केवल, सतीश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, हंसराज और जितेंद्र सिंह ने बताया कि पांगी घाटी के लोगों काे अपने जरूरी कार्य करवाने के लिए शिमला जाना लगा रहता है। इसके अलावा कुल्लू और धर्मशाला में भी रोजाना उनकी आवाजाही रहती है। ऐसे में सरकारी बसें बंद होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। दोबारा से बस सेवाएं शुरू करने के लिए उन्होंने निगम प्रबंधन और प्रशासन को आभार प्रकट किया है। उधर, कार्यकारी अड्डा प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि लंबे रूटों पर बस सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। बसों की कमी के कारण ये दोनों रूट बंद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed