फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shikari Mod-Thalli road will improve with seven crores

सात करोड़ से संवरेगी शिकारी मोड़-थल्ली सड़क

Fri, 14 Oct 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Shikari Mod-Thalli road will improve with seven crores
तीसा (चंबा)। शिकारी मोड़ से थल्ली तक का मार्ग चकाचक होगा। सड़क पर जरूरत के मुताबिक कई जगह डंगे, सोलिंग और टारिंग का कार्य किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होने वाले कार्य पर सात करोड़ का बजट खर्च होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से बाकायदा टेंडर आमंत्रित करवाकर कार्य भी शुरू करवा दिया है। इससे आने वाले दिनों में क्षेत्र के लोगों की आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन

चुराह उपमंडल के तहत शिकारी मोड़, नेरा, मांडका और थल्ली क्षेत्र के लोगों को अब मार्ग पर हिचकोले खाते हुए नहीं गुजरना पड़ेगा। कुछ वर्ष पहले बनाए गए इस मार्ग पर टारिंग न होने से लोगों को अक्सर परेशानी होती है। कई बार तेज धूप के दौरान मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की वजह से अक्सर धूल उड़ती रहती है जिससे यहां से गुजरना लोगों की मुश्किलें बढ़ा देता है। पीएमजीएसवाई स्कीम के तहत मार्ग को पक्का करने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

इसी के तहत अब मार्ग को चकाचक करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। विभाग अक्तूबर के अंत तक मार्ग का कार्य पूरा करने का लक्ष्य लेकर चला है।
लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed