{"_id":"56d9be9f4f1c1bb3048b4915","slug":"sfi-support-to-jnu-leader-kanheya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया को जमानत के बाद समर्थन में उतरी एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया को जमानत के बाद समर्थन में उतरी एसएफआई
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 04 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते एसएफआई के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
चंबा कॉलेज में एसएफआई ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए एसएफआई के इकाई सचिव विकास ग्रेवाल ने बताया कि रूसा के तहत मिलने वाली डिग्रियां अन्य विश्वविद्यालयों में मान्य नहीं हुईं तो एसएफआई प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि व रूसा प्रणाली को लेकर बनाई गई पावर कमेटी की रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं हो पाई है। उन्होंने मांग की है कि हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। एसएफआई के जिला उपाध्यक्ष संजू शर्मा ने कहा कि जेएनयू मामले में जेल में छात्र नेता कन्हैया कुमार को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
कन्हैया कुमार को जमानत से साबित होता है कि उनके ऊपर लगाए गए देशद्रोह के आरोप बेबुनियाद थे। एसएफआई का इसके साथ कोई भी लेना देना नहीं था। लेकिन कुछ छात्र संगठन कन्हैैया कुमार की गिरफ्तारी के बाद एसएफआई की तुलना देशद्रोह के साथ कर रहे थे।
विज्ञापन
एसएफआई के ऊपर लगाए सारे आरोप निराधार साबित हुए हैं। एसएफआई स्थापना से लेकर आज दिन तक छात्र हित के लिये लड़ाई लड़ती आई है। इस मौके पर विकास, संजू, रीना, चिंता, सलोनी, वंदना, मोनू, पृथ्वी और तरूण शामिल रहे।