फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   SFI protested in Chamba

चंबा में एसएफआई ने बोला हल्ला

Tue, 12 Apr 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
SFI protested in Chamba
उपायुक्त कार्यालय गेट के बाहर प्रदर्शन करते एसएफआई चंबा के कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला मुख्यालय में चंबा कॉलेज एसएफआई संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई इकाई कार्यकर्ता प्रवीण कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने 14 माह से लंबित आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उपायुक्त डीसी राणा के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि लंबित लिखित परीक्षा का आयोजन जल्द किया जाए, जिससे युवाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल गफूर खान, हैपी सिंह, राकेश कुुमार, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार, खेम सिंह, नजीर और सोनू कुमार ने बताया कि वर्तमान में सेना भर्ती का आयोजन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती के लिए 2020 और 2021 में आयु पूरी कर चुके युवाओं को दो वर्ष की छूट दी जानी चाहिए। साथ ही भारतीय सेना और अन्य रक्षा सेवाओं में सभी रिक्त पदों को बिना विलंब भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed