फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   SFI demonstrated in Chamba College

चंबा कॉलेज में एसएफआई ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 Oct 2021 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
SFI demonstrated in Chamba College
चंबा कॉलेज में सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते एसएफआई कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा कॉलेज में एसएफआई ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कहा-जल्द मांगें पूरी न की तो तेज होगा आंदोलन
प्राध्यापकों के पद रिक्त होने से हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा कॉलेज की एसएफआई इकाई की ओर से 24 घंटे का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई इकाई अध्यक्ष नेहा कुमारी ने की। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कॉलेज में स्टाफ की कमी है लेकिन, अभी तक इन पदों को नहीं भरा जा रहा है। प्राध्यापकों के पद रिक्त होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कहा कि पीटीए फंड के नाम पर छात्र-छात्राओं से लूट की जा रही है, जिसे जल्द बंद किया जाना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में रिश्तेदारों को पीएचडी में सीटें दी जा रही हैं, लेकिन विवि प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड प्रवीण ने कहा कि एसएफआई काफी लंबे समय से इन मामलों को लेकर संघर्ष कर रही है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। एसएफआई कार्यकर्ता रहमतुल्ला ने बताया कि यह सांकेतिक धरना 24 घंटे का रहा। कहा कि अगर सरकार संगठन की मांगों को पूरा नहीं करती है तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed