फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   seventy new corona cases in chamba

जिले में कोरोना के 70 नए मामले

Wed, 19 Jan 2022 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
seventy new corona cases in chamba
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
जिले में कोरोना के 70 नए मामले
विज्ञापन

चंबा। जिले में बुधवार को समलेऊ गांव में कोरोना के छह नए मामलों सहित 70 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने तय सुविधा के मुताबिक सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। रैट के माध्यम से 761 सैंपल जांचे गए, जिनमें से 68 लोग पॉजीटिव निकले। जबकि, 122 सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर में की गई। इसमें दो मामले पॉजिटिव पाए गए।
वहीं, बुधवार को 53 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। नए मामले मेडिकल कॉलेज चंबा, तीसा, भरारवी, मोहल्ला अपर जुलाहकड़ी, भड़ियांकोठी, पलाई, जनसाली, करियां, सुभगल, सरेड़ा, सुल्तानपुर, सपड़ी, पुलिस थाना डलहौजी, लोहाली, मुगला, गरोला, भरमौर, सराई, छुद्रा, गंडेरी, शाली, सुरंगाणी, खेमली, कैला, खनोड़ा, मेहली, सुकड़ाई बाई, समलेऊ, भनाला, चुवाड़ी वार्ड नंबर एक, उलदन, हरदासपुरा, देहरा, लड्डी और कसाकड़ा से संबंधित हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कोरोना की रफ्तार निरंतर बढ़ती जा रही है। करीब बीस दिन पहले जहां कोरोना का एक सक्रिय मामला शेष था तो वहीं, उसके बाद मामले बढ़े हैं। जिले में एक्टिव केस 352 पहुंच गए हैं। बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 7.9 प्रतिशत रहा। सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने लोगों से आह्वान किया है कि वे नियमों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed