फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Seven hundred rupees have to be paid for the test of two hundred rupees

Chamba News: दो सौ रुपये के टेस्ट के चुकाने पड़ रहे सात सौ रुपये

Wed, 16 Aug 2023 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seven hundred rupees have to be paid for the test of two hundred rupees
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे मरीजों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में डेढ़ माह से मरीजों के टेस्ट नहीं हो रहे हैं। सरकारी लैब में टेस्टों में इस्तेमाल किए जाने वाला केमिकल खत्म होने से मरीजों को बैरंग लौटाया जा रहा है। मरीजों को मजबूरी में निजी लैबों का रुख करना पड़ रहा है। यहां मरीजों से मनमाने दाम वसूल किए जा रहे हैं। मेडिकल काॅलेज की प्रयोगशाला में थायराइड, यूरिन कल्चर और सीबीसी टेस्टों को बंद हुए करीब डेढ़ माह का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक मेडिकल कॉलेज प्रशासन मरीजों की समस्या का समाधान करने में विफल रहा है। टेस्ट करने में इस्तेमाल होने वाले सामान को उपलब्ध करवाने में प्रबंधन रुचि नहीं दिखा रहा है। हैरानी इस बात की है कि नेताओं के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी इस मुद्दे को लेकर चुप्पी साधे बैठे हैं जबकि जिले भर के मरीज अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज में पहुंचते हैं। इन्हें विशेषज्ञ इलाज के संबंध में जरूरी टेस्ट भी लिखते हैं। इनमें तीन टेस्ट ऐसे हैं जो डेढ़ माह से प्रयोगशाला में नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


निजी लैबों में रोजाना इन टेस्टों को करवाने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है जबकि सरकारी प्रयोगशाला खाली पड़ी रहती है। सरकारी प्रयोगशाला में 200 रुपये में होने वाला थायराइड टेस्ट निजी लैबों में 500 से 700 रुपये में किया जा रहा है। जबकि यूरिन और सीबीसी के टेस्ट सरकारी प्रयोगशाला में मुफ्त किए जाते हैं लेकिन निजी लैबों में इन टेस्टों को करने के बदले में मनमाने दाम वसूल किए जा रहे हैं। इसकी वजह से मरीज काफी परेशान हैं। तीमारदारों सुरेंद्र कुमार, हंसराज, रवि कुमार, चैन सिंह, योगराज, केवल और मनोज कुमार ने जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि सरकारी प्रयोगशाला में बंद पड़े टेस्टों को शीघ्र शुरू करवाया जाए। चिकित्सा उप अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द सरकारी प्रयोगशाला में ये टेस्ट शुरू करवा दिए जाएंगे। इसके लिए सामान का ऑर्डर दिया जा चुका है।
विज्ञापन

सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। इसके बारे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और स्वास्थ्य मंत्री से बात की जाएगी जिससे समस्या का समाधान करवाकर लोगों को सुविधा प्रदान करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed