फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   seven corona positive case in chamba

चंबा में सात नए कोरोना पॉजिटिव केस आए

Sun, 16 Aug 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
seven corona positive case in chamba
चंबा। जिले में रविवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं जबकि पिछले दो दिनों में 13 नए संक्रमण के मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 27 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। इस तरह से जिले में 133 सक्रिय मरीज और 158 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 291 पहुंच गया है।
विज्ञापन

इनमें कुछ लोगों का यात्रा इतिहास है, तो कुछ कोरोना मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसमें लिग्गा में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया 26 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह होम क्वारंटीन था। इसके अलावा डमटाल से लौटा 35 वर्षीय व्यक्ति, शिमला से लौटा 22 वर्षीय युवक और कांगड़ा से लौटी 21 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव है। ये सभी होम क्वारंटीन थी। इसके अलावा शाम के समय तीन और मरीज कोरोना संक्रमित आए हैं। तीन नए मरीजों में एक हरदासपुरा, चंबा और बनगोटु का रहने वाला है। एहतियात के तौर पर इनके सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को चंबा में कोरोना के छह नए मामले सामने आए। इसमें करियां एनएचपीसी चमेरा-दो में माता पिता के संपर्क में आए दो बच्चे भी पॉजिटिव आए हैं। इसमें एक 10 वर्षीय लड़का और 15 वर्षीय लड़की शामिल हैं। इनके अभिभावकों की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संधि में 38 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह व्यक्ति बाहरी राज्य में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है। वहीं खैरी में तीन ओर कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। इसमें 25 वर्षीय युवक जोकि पॉजिटिव सीआईएसएफ जवान के संपर्क में आया था। वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।

इसके अलावा खैरी में 32 वर्षीय व्यक्ति और 67 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ये कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कोरोना संक्रमित मरीजों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed