{"_id":"5f1db1a98ebc3e63823131fe","slug":"seven-box-liqor-in-chamba-chamba-news-sml339667280","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियां में दुकान से पकड़ी सात पेटी अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करियां में दुकान से पकड़ी सात पेटी अवैध शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती करियां पंचायत में पुलिस ने एक दुकान से सात पेटी अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस का दावा है कि दुकानदार लंबे समय से अवैध शराब बेचने का कारोबार कर रहा था। इसकी सूचना पुलिस को लग गई। शनिवार रात के समय पुलिस ने करियां बाजार में दबिश दी।
इस दौरान प्रदीप की दुकान में पुलिस को शराब की सात पेटी बरामद हुई। पुलिस ने दुकानदार को शराब रखने का लाइसेंस और बिल दिखाने को कहा। मगर दुकानदार ऐसा कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया, जिससे इस बात का पता चल पाता कि दुकान में रखी शराब अवैध नहीं है।
पुलिस ने शराब की पेटियों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। दुकानदार को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने इन दिनों जिले भर में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।
विज्ञापन
इसके तहत अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके तहत उपरोक्त करवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि करियां में दुकान से अवैध शराब पकड़ी है। दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।