{"_id":"6980dbf3ab3b9d810b0e7e75","slug":"seeking-intervention-in-the-absence-of-forest-officials-chamba-news-c-88-1-ssml1004-173646-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वन अधिकारियों की अनुपस्थिति के मामले में हस्तक्षेप की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वन अधिकारियों की अनुपस्थिति के मामले में हस्तक्षेप की मांग
विज्ञापन
चंबा। जिले में श्रम विभाग और वन विभाग के बीच खींचतान का नया मामला सामने आया है। औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत चल रही समझौता कार्यवाही में बार-बार बुलाए जाने के बावजूद वन मंडल अधिकारी चंबा और पांगी शामिल नहीं हुए। इस पर जिला श्रम अधिकारी चंबा अनुराग शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। अनुराग शर्मा ने मुख्य वन अरण्यपाल शिमला को पत्र लिखकर दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है।
पत्र में कहा गया कि अधिकारियों को समझौता कार्यवाही के लिए दो अलग-अलग अवसरों पर नोटिस स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे गए और उनकी सफल डिलीवरी की पुष्टि भी हो चुकी थी। इसके बावजूद, दोनों अधिकारी कार्यवाही में उपस्थित नहीं हुए और न ही अनुपस्थिति का कोई कारण बताया या सुनवाई स्थगित करने का लिखित अनुरोध किया।
नोटिस में इस व्यवहार को सांविधिक कार्यवाही के प्रति गंभीर उपेक्षा और कर्तव्य की अवहेलना करार दिया गया है। जिला श्रम अधिकारी ने प्रधान मुख्य अरण्यपाल से अनुरोध किया है कि मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों को भविष्य की कार्यवाही में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और सहयोग करने के निर्देश जारी करें। अनुराग शर्मा ने कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोबारा हो, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।