फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Search continues for MBBS intern in Ravi river, no clue found

Chamba News: रावी नदी में एमबीबीएस इंटर्न की तलाश जारी, नहीं लगा कोई सुराग

Tue, 23 Sep 2025 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 23 Sep 2025 07:51 AM IST
विज्ञापन
Search continues for MBBS intern in Ravi river, no clue found
लापता प्र​शिक्षु को  तलाशने में जुटे पुलिस जवान। संवाद
चंबा। चंबा-पठानकोट हाईवे पर परेल के पास शनिवार देर रात हुई कार दुर्घटना में रावी नदी में बह गई मेडिकल कॉलेज चंबा की इंटर्न इशिका (23) की तलाश लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। पुलिस और एनएचपीसी के गोताखोर नदी में उसकी खोज में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सोमवार को भी पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा ड्रोन के माध्यम से नदी किनारे की तलाशी ली गई। शाम होने तक अभियान जारी रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन को दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दे कि इस दुर्घटना में मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रशिक्षु डॉक्टर अखिलेश (25) की मौत हो गई थी। इसके अलावा रिशांत (26) और दिव्यांक (23) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कहा कि हादसे की वजहों की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed