{"_id":"641b355a50dfbf1c930b5cb6","slug":"screws-will-be-tightened-on-those-who-rigged-in-paying-taxes-chamba-news-c-19-1-96528-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कर चुकाने में धांधली करने वालों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कर चुकाने में धांधली करने वालों पर कसेगा शिकंजा
Wed, 22 Mar 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। नगर परिषद चंबा के दायरे में आते कुछ लोग अपनी प्रॉपर्टी कर्मिशयल होने के बावजूद डोमेस्टिक हाउस टैक्स की अदायगी कर रहे हैं। ऐसा ही खुलासा कुछ समय पहले हुए सर्वे में हुआ है। पहले हुए सर्वे में कुछेक खामियां भी निकली पाई गई थीं। बहरहाल, अब नगर परिषद चंबा नए सिरे से सर्वे करवाएगी। अप्रैल में यह सर्वे प्रक्रिया शुरू हो सकता है। इसके लिए नगर परिषद चंबा प्रयासरत है।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने अपनी प्रॉपर्टी में पार्किंग चला रखी है मगर नगर परिषद को टैक्स कमर्शियल के बजाय डोमेस्टिक दरों पर दिया जा रहा है। नगर परिषद चंबा अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। दोबारा जब सर्वे होगा तो ऐसे मालिकों को घरेलू के बजाय व्यावसायिक दरों पर लाया जाएगा। वर्तमान में नगर परिषद पुराने रेट के तहत ही हाउस टैक्स वसूल रही है। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद चंबा के तहत वार्ड हरदासपुरा, जनसाली, चौंतड़ा, जुलाहकड़ी, सुराड़ा, चौगान, सुल्तानपुर, सपड़ी, धड़ोग, कसाकड़ा और हटनाला आते हैं। यहां करीब 3,500 से अधिक घर और दुकानें हैं जिनसे नगर परिषद टैक्स वसूल रही है। पुरानी दरों के तहत इस माह तक ही टैक्स नगर परिषद लेगी जबकि इसके बाद नई दरें सर्वे के आधार पर तय की जाएंगी। गौरतलब है कि नगर परिषद नई दरों को लागू करने के लिए तैयार थी लेकिन लोगों के विरोध के चलते नई दरों को फिलहाल लागू नहीं किया गया है। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि वर्तमान में पुरानी दरों के आधार पर ही टैक्स लिया जा रहा है। कहा कि कुछ लोग घरेलू संपत्ति का व्यावसायिक प्रयोग कर रहे हैं और टैक्स घरेलू दरों के हिसाब से दे रहे हैं। इसके बारे में दोबारा सर्वे करवाया जाएगा।