फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Screaming in medical college after road accidentes starts from the bus stand

ड़क हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज में मची चीखपुकार

Thu, 28 Apr 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Screaming in medical college after road accidentes starts from the bus stand
हादसे में घायल बच्चे का एक्सरे करवाने के लिए लेकर जाते परिजन। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-भाला मार्ग पर सराहन के समीप हुए सड़क हादसे के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज चीखपुकार से गूंज उठा। स्कूली बच्चों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। घटनास्थल से कुछ लोगों ने गाड़ियों से बच्चों को अस्पताल पहुंचा दिया था।
विज्ञापन

हादसे के शिकार अपने लाडलों का कुशलक्षेम जानने के लिए परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में कई परिजन अपने लाडलों को देखकर उस घड़ी को कोसते रहे जब उन्होंने उन्हें स्कूल भेजा था।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। अस्पताल में मौजूद अन्य लोग भी घायल बच्चों की मदद के लिए आगे आ गए। एंबुलेंस की राह आसान करने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान खड़े कर दिए गए थे जिससे एंबुलेंसों की आवाजाही में दिक्कत न हो। एंबुलेंस में लाए गए बच्चों को सीधा इमरजेंसी में ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दो स्थानीय युवकों ने गाड़ी को नीचे गिरता देखा और वह सीधा घटनास्थल की ओर दौड़ गए। दोनों युवक जब घटना स्थल पर पहुंचे तो सभी बच्चे गाड़ी से बाहर गिरे हुए थे और दर्द से कराह रहे थे। चालक भी गाड़ी में ही फंसा था। युवकों ने बिना समय गंवाए बच्चों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर निजी वाहनों की मदद से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। दोनों युवकों के कपड़े खून से सने थे।

गौरतलब है कि यह गाड़ी निजी थी। प्रशासन की प्रारंभिक जांच में भी यह सामने आया है कि बच्चों ने लिफ्ट ली थी। इसी गाड़ी के जरिये कुछ बच्चे स्कूल से घर पहुंचते थे। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि हादसे के पीछे रहे कारणों की पड़ताल के लिए न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कहा कि घायलों को उचित फौरी राहत दे दी गई है। बताया कि यह गाड़ी स्कूल की नहीं थी और बच्चों ने लिफ्ट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed