{"_id":"691364b354e084cc1c0e1a53","slug":"scouts-and-guides-learn-first-aid-techniques-chamba-news-c-88-1-cmb1003-166174-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्काउट एंड गाइड ने सीखे प्राथमिक चिकित्सा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्काउट एंड गाइड ने सीखे प्राथमिक चिकित्सा के गुर
Tue, 11 Nov 2025 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। भारत स्काउट एंड गाइड चंबा का पांच दिवसीय तृतीय सोपान ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंडला में आयोजित किया। शिविर में 40 विद्यालयों के 109 स्काउट्स और 122 गाइड्स ने हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने पायनियरिंग, प्राथमिक चिकित्सा, खोज के चिह्न और हाइक इत्यादि गतिविधियों में हिस्सा लिया।
पांच दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य जर्म सिंह जरयाल रहे। उन्होंने शिविर में अनुशासन बनाए रखने के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स की सराहना की।
सुबह बीपी सिक्स और व्यायाम के साथ रात्रि गान तक स्काउट्स एंड गाइड्स ने कई प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में जिला मुख्य आयुक्त विकास महाजन ने सभी स्काउट्स गाइड्स को इस शिविर में कड़ी मेहनत का संदेश देकर प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस शिविर में स्काउट दल के जिला ट्रेनिंग आयुक्त स्काउट राकेश शर्मा और जिला ट्रेनिंग आयुक्त गाइड रीता शर्मा ने कैंप लीडर के रूप में कार्य किया। जिला सचिव अभिमन्यु ठाकुर ने कहा कि स्काउटिंग को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों के प्रशिक्षित स्काउट मास्टर्स और गाइड कप्तान प्रधानाचार्यों के साथ मिल कर विधिवत काम सुचारु रखें, ताकि आने वाले समय में हम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।