फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Science stepped out of the pages of books and into the laboratory.

Chamba News: किताब के पन्नों से निकलकर प्रयोगशाला में पहुंचा विज्ञान

Thu, 08 Oct 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Science stepped out of the pages of books and into the laboratory.
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में विज्ञान के एक मॉडल के बारे में जानकारी लेते विद्यार्थी -
भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों और प्रयोगों से विद्यार्थियों ने समझे जटिल सिद्धांत
विज्ञापन

बच्चों ने विज्ञान को देखा, परखा और प्रयोग कर जाना उसका व्यावहारिक स्वरूप
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। किताबों में पढ़े विज्ञान के सिद्धांत जब आंखों के सामने प्रयोग बनकर उतरे तो विद्यार्थियों की जिज्ञासा भी बढ़ती गई।
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में आयोजित दो दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के व्यावहारिक स्वरूप को समझा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करना रहा।
पालमपुर विज्ञान केंद्र की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के तहत आयोजित प्रदर्शनी में विज्ञान संचारक दिनेश कुमार ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों, प्रयोगों और प्रदर्शनों की जानकारी दी। उन्होंने कठिन वैज्ञानिक अवधारणाओं को दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों और गतिविधियों के माध्यम से सरल बनाया। विद्यार्थियों ने मॉडलों का उत्सुकता से अवलोकन करने के साथ प्रयोगात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी की। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उन पहलुओं को समझा, जिनका सीधा संबंध उनके आसपास के जीवन से है। प्रयोगों के माध्यम से सवाल पूछने, कारण तलाशने और निष्कर्ष तक पहुंचने की समझ विकसित हुई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य करमजीत कौर ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां विद्यार्थियों को किताबों में पढ़े वैज्ञानिक सिद्धांतों को देखकर, समझकर और प्रयोग करके सीखने का अवसर देती हैं। उन्होंने पालमपुर विज्ञान केंद्र की पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आसपास की घटनाओं को तर्क और जिज्ञासा की दृष्टि से समझने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed