फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   science block work hang in keedi school

Chamba News: कीड़ी स्कूल में साइंस ब्लॉक का कार्य लटका

Fri, 24 Mar 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
science block work hang in keedi school
साहो (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में साइंस लैब न होने से विज्ञान संकाय में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को चंबा और साहो का लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। इसके चलते विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि साइंस ब्लॉक बनाने के लिए 1.51 करोड़ का बजट स्वीकृति होने के बावजूद साइंस ब्लॉक का भवन नहीं बन पाया है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में साइंस संकाय की कक्षाएं आरंभ न होने से कीड़ी पंचायत के बच्चे कैसे डॉक्टर और इंजीनियर बन पाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में तीन मंजिला साइंस ब्लॉक बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृति देने के अलावा बजट भी दिया जा चुका है लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अभी तक भवन नहीं बनाया है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान चरण सिंह सहित अभिभावकों सुमित्रा देवी, जरमो देवी, अर्जुन कुमार, अशोक कुमार, महिंद्र आदि ने बताया कि कीड़ी स्कूल में साइंस लैब के लिए लोक निर्माण विभाग को एक वर्ष पहले एक करोड़ रुपये की राशि विभाग के नाम जारी की गई थी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को पांच लाख रुपये की किस्त भी जारी हो चुकी है। बावजूद इसके कार्य अटका पड़ा है। उन्होंने बताया कि कीड़ी, अठलुई और गुवाड़ पंचायतों के विद्यार्थियों को विज्ञान संकाय की पढ़ाई के लिए साहो और चंबा का रुख करना पड़ता है। इसके लिए उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। बताया कि विभाग के टेक्निकल विंग की ओर से साइंस लैब को स्थापित करने के लिए जगह का चयन भी कर लिया गया है लेकिन बावजूद इसके अभी तक स्कूल में साइंस लैब स्थापित नहीं हो पाई। है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि कीड़ी स्कूल में साइंस लैब का कार्य पूर्ण करवाया जाए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुमुंद उपाध्याय ने बताया कि साइंस ब्लॉक बनाने के लिए नाले में जमीन दी गई है जहां पर भूस्खलन होने से साइंस ब्लॉक बनाना सुरक्षित नहीं है। कहा कि सुरक्षित जगह मिलने के बाद साइंस लैब बना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed