{"_id":"619e5f67545f743d7a295e8e","slug":"school-in-charge-on-leave-without-approval-teacher-reached-school-at-ten-thirty-chamba-news-sml391282995","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रभारी बिना स्वीकृति छुट्टी पर, दूसरी साढ़े दस बजे पहुंचीं स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रभारी बिना स्वीकृति छुट्टी पर, दूसरी साढ़े दस बजे पहुंचीं स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। इंस्पेक्शन विंग चंबा की ओर से बुधवार को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान सरकारी स्कूलों में अव्यवस्था का आलम पाया गया। सर्वप्रथम टीम ने बाथरी स्कूल का निरीक्षण किया। यहां परीक्षा केंद्र में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। उसके बाद टीम सुबह दस बजे प्राइमरी स्कूल छाणा पहुंची। यहां स्कूल में ताला लटका पाया गया, जबकि स्कूल में तैनात दूसरी शिक्षक साढ़े दस बजे स्कूल पहुंचीं। स्कूल में पड़ताल के दौरान पाया गया कि स्कूल मुखिया बिना लीव सेंक्शन के छुट्टी पर हैं।
उसके बाद टीम निरीक्षण के लिए मिडल स्कूल चकरा पहुंची, जहां तैनात टीजीटी नॉनमेडिकल (जो स्कूल प्रभारी भी है) 25 सितंबर से स्कूल में नहीं आ रहे हैं। इस शिक्षक की कोविड ड्यूटी लगाई गई है। इस अध्यापक के स्कूल में न होने से स्कूली बच्चों को गणित और विज्ञान विषय पढ़ाने में दिक्कत हो रही है। साथ ही एसए-1 के पेपरों की जांच भी नहीं की गई। टीम ने निरीक्षण के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। साथ ही संतुष्टि भरा जवाब न मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्शन विंग के उपनिदेशक एनआर शर्मा की अगुवाई में इंस्पेक्शन प्रधानाचार्य विकास महाजन, बीईईओ कमल ठाकुर और मनी बहादुर ने सात स्कूलों में व्यवस्था जांची। इस दौरान कोरोना नियमों की भी पड़ताल की गई। टीम ने प्राइमरी स्कूल छाणा, प्राइमरी स्कूल घरेड़, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाथरी, प्राइमरी स्कूल नगाली, सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगाली, मिडल स्कूल चकरा और प्राइमरी स्कूल चकरा में औचक निरीक्षण किया। इंस्पेक्शन विंग चंबा के उपनिदेशक एनआर शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
तीन सरकारी स्कूलों में जांची प्रोटोकॉल व्यवस्था
उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क की अगुवाई में बुधवार को विभागीय फ्लाइंग स्कवायड ने तीसा क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल की जांच की। इस दौरान टीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्हेल, जसौरगढ़ और लोहटिकरी पहुंची, जहां व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। उसके बाद टीम ने हाई स्कूल कंदला का निरीक्षण किया, जहां सोशल डिस्टेंसिंग में खामियां पाई गईं। इस दौरान उपनिदेशक ने टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल प्रमुखों को हिदायत दी है कि कोरोना संक्रमित विद्यार्थी के रिकवर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिटनेस सर्टिफिकेट दिए जाने पर ही स्कूल में एंट्री दें। इसके अलावा फ्लू होने पर बच्चों को स्कूल में प्रवेश न दें।