{"_id":"57ab5a354f1c1bee07ee4531","slug":"school-damage-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह में भड़सर और गग्गल स्कूल के रसोईघर बारिश से धराशायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह में भड़सर और गग्गल स्कूल के रसोईघर बारिश से धराशायी
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह उपमंडल में भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है। सरकारी भवन इसकी चपेट में आए हैं। चुराह के प्राथमिक स्कूल भड़सर में मंगलवार को भारी बारिश से रसोईघर ढह गया। जिससे स्कूल भवन में भी दरार आ गई है।
विज्ञापन
रसोईघर रात को ढहा और उस समय भवन में कोई मौजूद नहीं था। बुधवार सुबह जब स्कूल के बच्चे और अध्यापक वहां पहुंचे तो रसोई घर धराशायी हो चुका था। बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति ने स्कूल में आकर इसकी जांच की। स्कूल में आई दरार के कारण भवन के गिरने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
स्कूल के बच्चों को खेलने के लिए बनाया गया मैदान भी पूरी तरह से भूस्खलन की जद में आ गया है। स्कूल के बच्चों को आने जाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। उधर दूसरी ओर प्राथमिक स्कूल गग्गल पर भी भारी चट्टान आने के कारण रसोईघर ध्वस्त हो गए हैं। रसोईघर में रखा हुआ सामान भी बर्बाद हो गया। खाने पीने की चीजें भी खत्म हो गई रसोईघर के साथ स्टाफ रूम में भी दरार आ गई हैं। इस संबंध में स्कूल प्रभारी शेर दीन ने बताया कि दोनों स्कूलों का मौका करके सारी रिपोर्ट बीपीईओ कार्यालय तीसा भेजी है। रसोईघर को फिर से बनाने की मांग की है। भारी बारिश होने के कारण मिड-डे मील बनाने में बाधा आ रही है और मिड-डे मील कक्षाओं के कमरों में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन