{"_id":"5f9c3bff8ebc3e9bd646ecc0","slug":"school-chamba-news-sml350039727","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा होने पर चलेगी रोटेशन पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा होने पर चलेगी रोटेशन पॉलिसी
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के अधिक तादाद वाले सरकारी स्कूलों में रोटेशन पॉलिसी के तहत बच्चों की आवाजाही रहेगी। शिक्षा विभाग द्वारा चिन्हित प्रमुख स्कूलों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। सरकार की ओर से जल्द स्कूल खोलने तैयारी पूरी की जा रही है। एसओपी भी जारी कर दी है। लेकिन अभिभावकों का सहमति पत्र अनिवार्य रहेगा। बच्चों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों से सहमति पत्र लेकर आना होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्वॉयज स्कूल चंबा, गर्ल्स स्कूल चंबा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसा, चुवाड़ी, सलूणी, भरमौर आदि स्कूल ऐसे हैं, जहां बच्चों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में इन स्कूलों के लिए स्कूल प्रशासन द्वारा बेहतर प्लान तैयार किया गया है। रोटेशन के तहत बच्चों की स्कूल में आवाजाही रहेगी। वहीं, दूसरी तरफ स्टाफ की ओर से स्कूल भवन को सैनिटाइज करवा लिया गया है। साथ ही बच्चों के हाथ धोने के साथ-साथ हैंड सैनिटाइजर की भी व्यवस्था करवा ली है। इसके अलावा स्कूल में दो गज की दूरी की पालना बनाने के लिए सिटिंग प्लान भी तैयार कर लिया है। अधिक संख्या होने पर रोटेशन किया जाएगा ताकि बच्चें सुरक्षित रहें। वहीं, दूसरी तरफ जिला में कोरोना के चलते बच्चों की आने की संख्या क्या रहती है, की स्थिति दो नवंबर को ही स्पष्ट हो पाएगी। गौरतलब है कि सरकार ने स्कूल में आने के लिए अभिभावकों से सहमति पत्र अनिवार्य किया है। स्कूल आने के लिए किसी प्रकार का दबाव बच्चों पर विभाग द्वारा नहीं बनाया जा रहा है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने बताया कि चंबा के कुछ स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक है। इन स्कूलों में रोटेशन पॉलिसी करवाई जा सकती है। चंबा के बीस से तीस स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक है। स्टाफ द्वारा व्यवस्था बना दी गई है।