फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   School

खज्जियार स्कूल में पांच बच्चों को प्रधानाचार्य ने पढ़ाया गणित

Fri, 25 Sep 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
School
खज्जियार(चंबा)। कोरोना महामारी के चलते आंशिक रूप से खुले स्कूलों में अब बच्चे पढ़ाई में पेश आ रही दिक्कतों को सुलझाने के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जियार में ऐसा मामला सामने आया। गणित की उलझन में उलझे पांच बच्चे स्कूल में मास्क लगाकर पहुंच गए। स्कूली बच्चों ने प्रधानाचार्य के समक्ष गणित के सवालों को हल न कर पाने का मामला रखा। प्रधानाचार्य ने स्कूली बच्चों को क्लास रूम में बैठाया सवालों को सुलझाया। प्रधानाचार्य ने बच्चों से आह्वान किया है कि किसी भी विषय में अगर दिक्कत आए तो वे स्कूल में आकर परामर्श ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है। सरकार ने आंशिक रूप से स्कूल खोल दिए हैं। पचास प्रतिशत स्टाफ की स्कूलों में तैनात कर दिया गया है। हालांकि, कक्षाएं अभी तक शुरू नहीं हुई हैं। बच्चे अपनी समस्या लेकर स्कूल आ सकते हैं। प्रधानाचार्य रंजन कुमार ने बताया कि शनिवार को गणित विषय के बच्चों को पढ़ाया गया है। कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed