{"_id":"64592c2f14cff7489a09a074","slug":"school-and-house-roofs-blown-off-in-rain-and-darkness-chamba-news-c-19-1-146349-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश और अंधड़ में उड़ीं स्कूल और मकान की छतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश और अंधड़ में उड़ीं स्कूल और मकान की छतें
Mon, 08 May 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 08 May 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
चंबा में चुराह की आयल पंचायत के चौहाली में तुफान के कारण उड़ी मकान की छत।संवाद
चुराह (चंबा)। विकास खंड तीसा में सोमवार शाम के समय भारी बारिश और अंधड़ से राजकीय प्राथमिक पाठशाला ब्रुईला के भवन की छत और आयल पंचायत के चौहाली निवासी व्यक्ति के चार कमरों की छत उड़ गई। गनीमत रही कि जिस समय अंधड़ से विद्यालय और मकान की छतें उड़ीं उस दौरान स्कूल और घरों में कोई नहीं थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। खैर अब स्कूल की छत उड़ जाने से बच्चों को मंगलवार को कक्षाएं खुले आसमान तले ही लगानी पड़ेंगी। वहीं, मकान की छत उड़ जाने से प्रभावित परिवार को पड़ोसियों के घर में सोमवार की रात काटनी पड़ेगी। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग और प्रभावित ने पंचायत प्रतिनिधियों और चुराह प्रशासन को घटना के बारे में अवगत करवा दिया है।
येलो अलर्ट ने जिलावासियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। चुराह उपमंडल के ग्राम पंचायत आयल के गांव चौहाली में चार कमरों के मकान की छत उड़कर दूर खेतों में जा गिरी। प्रभावित रहमतुल्लाह पुत्र निजामुद्दीन ने बताया कि किसी काम के सिलसिले में वह और उसका परिवार कहीं दूसरी जगह गया हुआ था लेकिन मकान की छत उड़ने की सूचना मिलने के बाद वे जैसे-तैसे कर घर पहुंचे। यहां का मंजर देखकर उनके पांव तले जमीन ही खिसक गई। मकान की छत उड़ जाने से भीतर रखा सारा सामान भी खराब हो गया है। अब मजबूरन सोमवार की रात उन्हें पड़ोसियों के घरों में ही गुजारनी होगी। प्रभावित ने चुराह प्रशासन से यथासंभव सहायता करने की मांग उठाई है।